Edited By Kuldeep, Updated: 09 Mar, 2026 07:16 PM

शहर के साथ लगते बसाल पंचायत के जंगल में एक्सपाइयरी दवाओं का जखीरा मिला है। यह दवाएं किसने फैंकी हैं यह इस पर जांच की जा रही है....
सोलन (ब्यूरो): शहर के साथ लगते बसाल पंचायत के जंगल में एक्सपाइयरी दवाओं का जखीरा मिला है। यह दवाएं किसने फैंकी हैं यह इस पर जांच की जा रही है, लेकिन सवाल उठ रहा है कि यदि यह दवाएं एक्सपाइयरी थी तो ड्रग अथाॅरिटी ने इसे नियम के मुताबिक नष्ट क्यों नहीं किया। उधर, बसाल पंचायत के लोगों ने सरकार से मांग की है लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। जानकारी के मुताबिक बसाल हैली पैड के पास जंगल में सोमवार को जीवन रक्षक दवाएं फैंकी हुई पाई गईं।
बड़ी मात्रा में यह दवाएं फैंकी गई हैं जिसमें गोलियां व सिरप की शीशियां हैं। फैंकी गई दवाओं को पशु मुंह मारकर इधर-इधर बिखेर रहे हैं और लोग घबराए हुए हैं कि कहीं पर उनके पशु इन दवाओं को निगल न जाएं। जिस स्थान पर दवाएं फैंकी गई हैं वहां पर पशु चरते हैं। इन एक्सपायर हो चुकी दवाओं को नष्ट करने के लिए बाकायदा कमेटी गठित होती, लेकिन अधिकारियों की ढील व लापरवाही के चलते ऐसा नहीं किया गया और दवाएं खुले में फैंक दी गई हैं।
ड्रग इंस्पैक्टर प्रीति ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि बसाल के पास हैलीपैड के समीप खुले में किसी ने बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं फैंकी हैं। इसके बाद उन्होंने मौके का मुआयना किया व फैंकी दवाओं के सैंपल लिए। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।