पहाड़ों पर हिमपात, मैदानी क्षेत्रों में बारिश से ठंड की चपेट में कांगड़ा

Edited By prashant sharma, Updated: 04 Feb, 2022 11:41 AM

snow on the mountains rain in the plains kangra in the grip of cold

जिला के ऊपरी क्षेत्रों में वीरवार को हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। धर्मशाला-मैक्लोडगंज के नड्डी, त्रियूंड, खड़ौता, धर्मकोट, मैक्लोडगंज और भागसूनाग में वीरवार को एक बार फिर से ताजा हिमपात हुआ।

धर्मशाला (ब्यूरो) : जिला के ऊपरी क्षेत्रों में वीरवार को हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। धर्मशाला-मैक्लोडगंज के नड्डी, त्रियूंड, खड़ौता, धर्मकोट, मैक्लोडगंज और भागसूनाग में वीरवार को एक बार फिर से ताजा हिमपात हुआ। इससे पूरा क्षेत्र ठंड की चपेट में आ गया। हिमपात और बारिश के चलते धर्मशाला का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश और हिमपात की संभावना जताई है। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ी है। जिससे होटल सहित अन्य कारोबारियों के लिए राहत भरी है। लेकिन हिमपात के चलते स्थानीय लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ी हैं। बारिश और बर्फबारी के चलते जिला प्रशासन ने भी एडवायजरी जारी है जिसमें हिमपात वाले क्षेत्रों में न जाने की बात कही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!