Edited By Vijay, Updated: 19 Aug, 2023 04:45 PM

पुलिस ने मणिकर्ण में शांगना पुल के पास एक तस्कर को 2 किलोग्राम 7 ग्राम चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पु
कुल्लू (शम्भू/संजीव/आचार्य): पुलिस ने मणिकर्ण में शांगना पुल के पास एक तस्कर को 2 किलोग्राम 7 ग्राम चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पुलिस की एक टीम गश्त पर थी। इस दौरान पुल के समीप एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए रोका गया। पूछताछ के दौरान पुलिस को आरोपी पर शक हुआ और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चरस की खेप बरामद हुई। जो तोलने पर 2.7 किलोग्राम पाई गई। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके मणिकर्ण पुलिस चौकी ले आई है। आरोपी की पहचान मन बहादुर (37) निवासी नेपाल के रूप में हुई है। वह चोज में एक व्यक्ति के घर में किराए पर रहता है। एसपी साक्षी वर्मा ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आरोपी नशे की खेप कहां से लाया था और इसकी डिलीवरी कहां करनी थी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here