बिजली महादेव की पहाड़ी पर गिरी आसमानी बिजली, Video Viral

Edited By Vijay, Updated: 10 Jun, 2021 10:05 PM

sky lightning fell on the hill of bijali mahadev

कुल्लू जिले में वीरवार शाम के समय आसमान में काले बादल घिर आए और बारिश का दौर भी शुरू हुआ। इसके अलावा आसमान में बार-बार बिजली भी चमकती रहे। वहीं बिजली महादेव की पहाड़ी पर भी शाम के समय बिजली गिर गई। यह बिजली जिया गांव के साथ लगते जंगल में गिरी।

कुल्लू (दिलीप/संजीव): कुल्लू जिले में वीरवार शाम के समय आसमान में काले बादल घिर आए और बारिश का दौर भी शुरू हुआ। इसके अलावा आसमान में बार-बार बिजली भी चमकती रहे। वहीं बिजली महादेव की पहाड़ी पर भी शाम के समय बिजली गिर गई। यह बिजली जिया गांव के साथ लगते जंगल में गिरी है। वही जंगल में बिजली गिरने का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो में किसी व्यक्ति के द्वारा बिजली गिरने के दृश्य को कवर किया जा रहा है। हालांकि आसमानी बिजली गिरने के चलते कोई नुक्सान तो नहीं हुआ है लेकिन लोग इसे सोशल मीडिया पर धड़ाधड़ शेयर कर रहे हैं।

यहां देखें वीडियो

बारिश से तापमान में आई कमी

कुल्लू जिले में आसमान से गिरी बारिश की बूंदों के चलते घाटी में तापमान में भी कमी आई है। बीते कुछ दिनों से जिला कुल्लू का मौसम काफी गर्म चल रहा था और लोग भी गर्मी से बेहाल हो रहे थे। ऐसे में आसमान से गिरी बारिश की बूंदें किसानों व बागवानों के लिए भी राहत बनकर बरसी हैैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!