बॉलीवुड फिल्म गदर-2 की शूटिंग शुरू, सन्नी देओल पर फिल्माया मुहूर्त शॉट

Edited By Vijay, Updated: 01 Dec, 2021 07:21 PM

shooting of bollywood film gadar 2 begins

सन्नी देओल की चिरप्रतीक्षित फिल्म गदर-2 की शूटिंग आरंभ हुई। यह फिल्म सन्नी देओल तथा अमीषा पटेल अभिनीत वर्ष 2001 की सुपरहिट फिल्म गदर-एक प्रेम कथा की आगामी कड़ी है। गदर-2 की शूटिंग पालमपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में की जा रही है।

पालमपुर (भृगु): सन्नी देओल की चिरप्रतीक्षित फिल्म गदर-2 की शूटिंग आरंभ हुई। यह फिल्म सन्नी देओल तथा अमीषा पटेल अभिनीत वर्ष 2001 की सुपरहिट फिल्म गदर-एक प्रेम कथा की आगामी कड़ी है। गदर-2 की शूटिंग पालमपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को फिल्म का मुहूर्त शॉट सन्नी देओल पर फिल्माया गया। इस शॉट में सन्नी देओल फलों से भरी एक पेटी, सफेद पगड़ी और लाल कुर्ता पहने दिखाई दे रहे हैं।
PunjabKesari, Gadar-2 Film Shooting Image

मुहूर्त शॉट सहित कुछ चित्रों को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया गया है। इस फिल्म में सन्नी देओल, अमीषा पटेल व उत्कर्ष शर्मा सहित कई अन्य कलाकार अभिनय कर रहे हैं, जबकि फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा द्वारा तथा निर्माता जी स्टूडियो व अनिल शर्मा प्रोडक्शन है। सन्नी देओल ने स्वयं इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, हमने गदर-2 फिल्म की शुरूआत कर दी। वर्ष 2001 में सन्नी देओल की सुपरहिट फिल्म गदर-एक प्रेम कथा में सन्नी देओल तारा सिंह की भूमिका में थे जबकि अमीषा पटेल ने सकीना की भूमिका अदा की थी।
PunjabKesari, Gadar-2 Film Shooting Image

अमीषा पटेल द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर में वह सन्नी देओल के साथ ऑरैंज पटियाला सूट में दिख रही हैं। फिल्म के कुछ दृश्य पालमपुर के समीप नगरी कलूंड में फिल्माए गए हैं। कलूंड पंचायत के प्रधान नरेंद्र भट्ट ने बताया कि इस संबंध में फिल्म यूनिट 2 दिन पहले ही नगरी पहुंचकर सारी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे चुका है। फिल्म में परिवहन निगम की बसों को लेकर भी दृश्य फिल्माए जाने हैं। बताया जा रहा है कि इसके लिए यूनिट द्वारा पहले ही परिवहन निगम प्रबंधन से परिवहन निगम की बसों की मांग की गई है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!