तेज रफ्तार बनी काल! अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चालक की मौत...2 सवार गंभीर घायल

Edited By Vijay, Updated: 24 Apr, 2026 08:15 PM

death of driver in car accident 2 injured

शिमला जिला के उपमंडल रोहड़ू के तहत पुलिस थाना चिड़गांव के अंतर्गत एक भयानक सड़क हादसा पेश आया है। यहां मोंटाडी के पास एक टाटा टियागो गाड़ी (टैम्परेरी नंबर) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

रोहड़ू (कार्तिक): शिमला जिला के उपमंडल रोहड़ू के तहत पुलिस थाना चिड़गांव के अंतर्गत एक भयानक सड़क हादसा पेश आया है। यहां मोंटाडी के पास एक टाटा टियागो गाड़ी (टैम्परेरी नंबर) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाड़ी में सवार 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा वीरवार शाम करीब 6 बजे पेश आया। गाड़ी को नितिश (27) निवासी गांव डिसवानी चला रहा था। हादसे में चालक नितिश की मौत हो गई, जबकि गाड़ी में सवार रूप राज और नितांशी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सहायता पहुंचाई गई।

पुलिस ने डिसवानी निवासी देविंद्र सिंह (54) पुत्र अर्जुन दास के बयान पर बीएनएस की धारा 281, 125(ए) और 106 के तहत मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना वाहन चालक द्वारा तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई। मामले की जांच एएसआई अवतार सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!