Weather Update: हिमाचल में शुष्क मौसम बरकरार, कुकुमसेरी में-5.1 पहुंचा न्यूनतम तापमान

Edited By Kuldeep, Updated: 18 Nov, 2025 06:56 PM

shimla weather cold

हिमाचल में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन दर्ज नहीं किया गया।

शिमला (राजेश): हिमाचल में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन दर्ज नहीं किया गया। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य या उसके आसपास रहा, जबकि कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यह सामान्य से 2 से 3 डिग्री कम रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में दर्ज किया गया है जहां न्यूनतम तापमान-5.1 डिग्री सैल्सियस तक गिर गया।

वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान ऊना में दर्ज किया गया। यहां 26.2 डिग्री सैल्सियस तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सप्ताह में भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना जताई गई है। 18 से 24 नवम्बर तक प्रदेश में किसी भी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। इसके अतिरिक्त प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों, निचले, मध्य और ऊंचे पहाड़ों में अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। जिला स्तर पर भी ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 24 नवम्बर तक किसी प्रकार का मौसम अलर्ट जारी नहीं हुआ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!