Weather Update: राज्य के 8 जिलों में दो दिन भारी बारिश-बर्फबारी का यैलो व ऑरैंज अलर्ट

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Jan, 2025 10:32 PM

shimla weather alert

जनवरी माह का शनिवार का दिन शिमला और सोलन में सबसे गर्म रहा है। राजधानी शिमला में शुक्रवार का दिन भी सबसे गर्म रहा, लेकिन इसे पछाड़ते हुए शनिवार को अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री रहा है।

शिमला (संतोष): जनवरी माह का शनिवार का दिन शिमला और सोलन में सबसे गर्म रहा है। राजधानी शिमला में शुक्रवार का दिन भी सबसे गर्म रहा, लेकिन इसे पछाड़ते हुए शनिवार को अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री रहा है। शुक्रवार को शिमला शहर में अधिकतम तापमान 22 डिग्री रिकार्ड किया गया था, जो 19 वर्षों के अंतराल में सर्वाधिक था। इससे पहले 30 जून, 2006 को 21.4 डिग्री रिकार्ड किया गया था। सोलन में अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया है, जोकि 17 वर्षों बाद सर्वाधिक रिकार्ड किया गया है। इससे पहले 26 जनवरी, 2007 को 27.5 डिग्री रिकार्ड किया गया था। सोलन में अधिकतम तापमान शनिवार को राज्यभर में सर्वाधिक रहा है। पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा और बिलासपुर में घना कोहरा, मंडी में मध्यम कोहरा छाया रहा, जबकि ऊना में शीतलहर का प्रकोप रहा।

आज व कल वर्षा-बर्फबारी का अलर्ट
मौसम विभाग की मानें तो रविवार से मौसम करवट बदलेगा। राज्य के आठ जिलों में दो दिन भारी बारिश-बर्फबारी का यैलो व ऑरैंज अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को यैलो अलर्ट और सोमवार को ऑरैंज अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को मध्य व उच्च पर्वतीय इलाकों में अनेक स्थानों पर हल्की बारिश व बर्फबारी, जबकि मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा के साथ बिजली कड़कने और तूफान का यैलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर भारी बर्फबारी व वर्षा के साथ बिजली गिरने की संभावनाओं है। इसका असर मंगलवार को भी देखने को मिलेगा।

जनवरी से मार्च तक कम वर्षा के आसार
मौसम विभाग के अनुसार जनवरी से मार्च के तीन माह के बीच में राज्य के कई हिस्सों में 35 से 45 फीसदी कम वर्षा होने के आसार हैं। किन्नौर व लाहौल-स्पीति जिलों के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है, जबकि चंबा, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर जिलों के कुछ भागों व सोलन के आसपास के क्षेत्रों में सामान्य वर्षा होने का अनुमान है। इस दौरान राज्य के ऊंचाई और मध्य इलाकों में न्यूनतम तापमान के 50 से 75 फीसदी अधिक रहने की आशंका है, जबकि मैदानी इलाकों में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रह सकता है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!