टैनिस कोर्ट के निर्माण में धांधली मामले की सी.बी.आई. ने तेज की जांच

Edited By Kuldeep, Updated: 02 Oct, 2023 08:25 PM

shimla tennis court rigging cbi investigation

एडवांस स्टडीज संस्थान में बने टैनिस कोर्ट के निर्माण में कथित धांधली को लेकर सी.बी.आई. ने जांच तेज कर दी है। इसी कड़ी में सी.बी.आई. द्वारा मामले से जुड़े व्यक्तियों को बारी-बारी पूछताछ के लिए तलब किया जा रहा है।

शिमला (ब्यूरो): एडवांस स्टडीज संस्थान में बने टैनिस कोर्ट के निर्माण में कथित धांधली को लेकर सी.बी.आई. ने जांच तेज कर दी है। इसी कड़ी में सी.बी.आई. द्वारा मामले से जुड़े व्यक्तियों को बारी-बारी पूछताछ के लिए तलब किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो सी.बी.आई. को अब तक की जांच में कई पुख्ता साक्ष्य हाथ लग चुके हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में कुछ गिरफ्तारियां भी की जा सकती हैं। गौर हो कि टैनिस कोर्ट निर्माण में कथित धांधलियों के आरोपों की मिली शिकायत के आधार पर सी.बी.आई. ने बीते दिनों भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में दबिश दी थी। इस दौरान कुछ रिकॉर्ड कब्जे में लिया गया था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!