Shimla: संजौली मस्जिद की ऊपरी मंजिल को गिराने का कार्य फिर हुआ शुरू

Edited By Kuldeep, Updated: 18 Dec, 2025 10:29 PM

shimla sanjauli mosque upper floor demolition

शिमला की बहुचर्चित संजौली मस्जिद की ऊपरी मंजिल को गिराने का कार्य शुरू हो गया है। पहले 2 मंजिलों को हटाया गया था, जबकि एक मंजिल को अभी हटाना बाकी था।

शिमला (अम्बादत): शिमला की बहुचर्चित संजौली मस्जिद की ऊपरी मंजिल को गिराने का कार्य शुरू हो गया है। पहले 2 मंजिलों को हटाया गया था, जबकि एक मंजिल को अभी हटाना बाकी था। मंजिल को गिराने के लिए प्रस्तावित बजट को विभाग से मंजूरी मिल गई है। यह कार्य कुछ कागजी कार्यवाही पूरी नहीं होने की वजह से लंबित था। अब इसे गिराने का कार्य शुरू हो गया है। मस्जिद कमेटी के सहयोग से यह काम किया जा रहा है। वक्फ बोर्ड के मुताबिक एक महीने के भीतर ही भवन की अवैध घोषित की गईं तीनों मंजिलों को हटाने का काम पूरा हो जाएगा।

राज्य संपदा अधिकारी केडी मान ने बताया कि हमने पहले ही नगर निगम आयुक्त कोर्ट से ऊपर की अवैध घोषित की गईं तीनों मंजिलों को हटाने की बात कही थी। पहले डेढ़ मंजिल को हटा दिया गया था, लेकिन उसके बाद बजट की कमी के कारण यह काम रुक गया था। अब प्रदेश वक्फ बोर्ड ने इन शेष बची डेढ़ मंजिल को हटाने के लिए बजट की मंजूरी दे दी है। इसके बाद यह काम दोबारा शुरू किया गया है। इसके लिए संजौली मस्जिद कमेटी का सहयोग भी लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निचली 2 मंजिलों पर प्रदेश हाईकोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए हैं। ऊपर की 3 मंजिलों को हटाने का काम अपने स्तर पर किया जा रहा है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!