Edited By Kuldeep, Updated: 19 Oct, 2021 06:08 PM

राजधानी में चरस की सप्लाई भी अब धड़ल्ले से हो रही है। पुलिस आए दिन छोटे तस्करों को गिरफ्तार कर रही है।
शिमला (जस्टा): राजधानी में चरस की सप्लाई भी अब धड़ल्ले से हो रही है। पुलिस आए दिन छोटे तस्करों को गिरफ्तार कर रही है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 2 तस्करों से चरस पकड़ी है। पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों तस्करों के पास से पुलिस को 699 ग्राम चरस बरामद हुई है।
पहले मामले में पुलिस ने शहर के आनंदपुर में एक तस्कर से 379 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर शोघी-आनंदपुर रोड पर एक ढाबे की तलाशी ली गई। इस दौरान पुलिस को सुनील कुमार के ढाबे से चरस बरामद हुई। सुनील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने टूटीकंडी-मैहली बाईपास रोड पर पैट्रोङ्क्षलग के दौरान 7.30 बजे कनलोग की ओर से आ रहे एक व्यक्ति को रोक कर तलाशी ली। उसके पास से 320 चरस बरामद हुई। यह चरस नेरवा हलाऊ के रहने वाले सुनील कुमार से पकड़ी है। दोनों व्यक्तियों से पुलिस की पूछताछ जारी है।
डी.एस.पी. हैडक्वार्टर श्मिला कमल वर्मा का कहना है कि यह मामला पुलिस के ध्यान में आया है। अलग-अलग मामलों में 2 लोगों को पुलिस ने चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी है। जल्द ही इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। शीघ्र ही पता लगाया जाएगा की इन्होंने चरस कहां से लाई थी और कहां पर इसकी सप्लाई करनी थी।