Mandi: बाइक की सीट के नीचे छुपाई चरस के साथ बिलासपुर के 2 युवक काबू

Edited By Kuldeep, Updated: 08 Dec, 2025 04:49 PM

sundernagar charas young man apprehended

सुंदरनगर पुलिस ने पुंघ फोरलेन पर नाके के दौरान बिलासपुर निवासी बाइक सवार 2 युवकों को 380 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

सुंदरनगर (सोढी): सुंदरनगर पुलिस ने पुंघ फोरलेन पर नाके के दौरान बिलासपुर निवासी बाइक सवार 2 युवकों को 380 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार दोपहर पुंघ फोरलेन पर नाका लगा रखा था और इसी दौरान इन युवकों को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान पुलिस ने बाइक की सीट ने नीचे चरस बरामद की। पकड़े गए आरोपी युवकों की पहचान रितिक (24) निवासी गांव खुंडी, डाकघर बिनौला व तहसील सदर और अनुभव (25) निवासी गांव डूकली व तहसील सदर दोनों जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!