Shimla: प्रधानमंत्री मोदी से मिले जयराम ठाकुर, विकास से जुड़े प्रोजैक्टों के संदर्भ में भी करवाया अवगत

Edited By Jyoti M, Updated: 22 Jan, 2025 10:01 AM

shimla jairam thakur met prime minister modi

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। जानकारी के अनुसार इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री को प्रदेश की संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। इसके तहत प्रदेश में संगठनात्मक...

शिमला, (हैडली): नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। जानकारी के अनुसार इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री को प्रदेश की संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। इसके तहत प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया जिला स्तर तक पूर्ण कर ली गई है तथा अब हाईकमान की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष का चयन किया जाना बाकी है।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश के विकास से जुड़े प्रोजैक्टों के संदर्भ में भी प्रधानमंत्री को अवगत करवाया, जिसमें फोरलेन व नैशनल हाईवे प्रोजैक्ट प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के तहत प्रदेश को मिलने वाली वित्तीय मदद के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के ताजा सियासी हालात से भी अवगत करवाया। 

उन्होंने कहा कि जागरूक विपक्ष के नाते भाजपा प्रदेश सरकार की खामियों को लगातार प्रमुखता से उठा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि प्रदेश को आगामी केंद्रीय बजट में उदार वित्तीय मदद उपलब्ध करवाई जाए। साथ ही केंद्रीय प्रोजैक्टों में तेजी लाई जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आश्वस्त किया कि हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार हरसंभव मदद उपलब्ध करवाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!