Weather Update: हिमाचल में शीतलहर का अलर्ट, 21 दिसम्बर तक साफ रहेगा मौसम

Edited By Kuldeep, Updated: 15 Dec, 2024 10:38 PM

shimla himachal cold wave alert

प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बीते दिनों हुई बर्फबारी व कुछ जगहों पर वर्षा के बाद बेशक अब समूचे राज्य में मौसम साफ व शुष्क बना हुआ है, लेकिन अब शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।

शिमला (संतोष): प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बीते दिनों हुई बर्फबारी व कुछ जगहों पर वर्षा के बाद बेशक अब समूचे राज्य में मौसम साफ व शुष्क बना हुआ है, लेकिन अब शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। पहाड़ी इलाकों के अलावा मैदानी क्षेत्रों में भी अब शीतलहर का यैलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार बेशक आगामी एक सप्ताह तक राज्य में मौसम पूरी तरह से साफ व शुष्क बना रहेगा, लेकिन पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर चलने का यैलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह क्रम पूरे सप्ताह तक बना रहेगा। राज्य में पिछले 24 घंटों में मौसम पूरी तरह से साफ व शुष्क बना रहा, लेकिन ऊना, हमीरपुर व बिलासपुर में भीष्ण शीतलहर का प्रकोप बना रहा, वहीं मंडी में हल्का कोहरा देखा गया है। रविवार को राजधानी शिमला सहित समूचे राज्य में धूप खिली रही, जिससे दिन के तापमान में तो इजाफा हुआ है, लेकिन सुबह-शाम व रात्रि के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई है।

ऊना से अधिक गर्मी सोलन में रही और यहां अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि ऊना में अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री रहा, वहीं राजधानी शिमला में भी तापमान में बढ़ौतरी हुई है और अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो ताबो में माइनस 10.6, कुकुमसेरी में माइनस 6.2, समधो में माइनस 4.8, बरठीं व बजौरा में माइनस 0.5, भुंतर में माइनस 0.9 डिग्री रिकार्ड किया गया है। वहीं शिमला में रात का पारा सामान्य से 6.5 डिग्री सैल्सियस ऊपर बना हुआ है। ऐसे में शिमला की रातें अन्य शहरों से गर्म हैं। रविवार को शिमला में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जो शनिवार के न्यूनतम तापमान से 3.2 डिग्री ज्यादा है।

21 दिसम्बर तक साफ रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डा. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे राज्य में 21 दिसम्बर तक मौसम साफ बना रहेगा। राज्य के मैदानी इलाकों के साथ मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शीतलहर का यैलो अलर्ट रहेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!