Shimla: उपभोक्ताओं को अब एक से अधिक बिजली मीटर पर सबसिडी देने की तैयारी

Edited By Kuldeep, Updated: 08 Nov, 2025 06:58 PM

shimla electricity meter subsidy

बिजली बोर्ड अब बिजली उपभोक्ताओं को एक या एक से अधिक बिजली मीटरों पर सबसिडी देने की तैयारी में है। इसके लिए बिजली बोर्ड ने सर्वे भी शुरू कर दिया है।

शिमला (राजेश): बिजली बोर्ड अब बिजली उपभोक्ताओं को एक या एक से अधिक बिजली मीटरों पर सबसिडी देने की तैयारी में है। इसके लिए बिजली बोर्ड ने सर्वे भी शुरू कर दिया है। बोर्ड इस सर्वे में यह जानेगा कि किस उपभोक्ता के पास एक ही नाम पर कितने मीटर हैं। प्रदेश में एक ही नाम पर एक से अधिक 10 व 15 से अधिक मीटर भी हैं। जानकारी के अनुसार यह सर्वे इस साल के अंत तक पूरा किया जाना है। सर्वे रिपोर्ट पर भविष्य में सबसिडी के मीटरों की संख्या तय की जानी प्रस्तावित है। इसका प्रस्ताव तैयार करके सरकार को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

सरकार ऊर्जा विभाग के प्रस्ताव पर कैबिनेट की बैठक में इस पर अंतिम फैसला लेगी। जानकारी के अनुसार बिजली बोर्ड में उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सबसिडी के युक्तिकरण पर काम शुरू कर दिया है। अब इसे किस तरह से लागू किया जाना है, इस पर चर्चा राज्य बिजली बोर्ड की ओर से किए जा रहे सर्वे के बाद ही तय होगी। बोर्ड के अधिकारियों ने माना कि कई मामले ऐसे हैं, जहां पर 40 से 45 बिजली मीटर एक ही व्यक्ति के नाम पर हैं। औसतन 5 से 6 बिजली मीटर एक भवन मालिक के नाम पर लगे हैं। वहीं उपभोक्ताओं से एक से अधिक मीटरों पर सबसिडी देने के लिए बोर्ड प्रबंधन की ओर से एक परफॉर्मा भी तैयार किया जा रहा है। जिसमें उपभोक्ता से लिखित में लिया जाएगा कि किस मीटर पर सबसिडी लेना चाहते हैं।

प्रदेश में अब तक 28,729 छोड़ चुके सबसिडी
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जनवरी माह मेें प्रदेश से उपभोक्ताओं से प्रदेश व बिजली बोर्ड को सशक्त बनाने के लिए बिजली सबसिडी छोड़ने की अपील की थी। इस अपील के तहत अब सबसिडी छोड़ने वाले उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने लगी है। प्रदेश में अब तक 28 हजार 729 उपभोक्ता सबसिडी छोड़ चुके हैं। इन उपभोक्ताओं में 13,355 सरकारी कर्मचारी हैं। वहीं 11,157 पैंशनर्ज शामिल हैं। इसके अतिरिक्त आम उपभोक्ता ने भी बिजली सबसिडी छोड़ी है। इनकी संख्या 4217 है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!