Shimla: दीवाली के लिए बुधवार को HRTC की चलेंगी 116 स्पैशल बसें

Edited By Kuldeep, Updated: 29 Oct, 2024 06:06 PM

shimla diwali hrtc bus

दीवाली के मद्देनजर एचआरटीसी ने स्पैशल बसों का संचालन शुरू कर दिया है। मंगलवार को चंडीगढ़ व दिल्ली से स्पैशल बसें प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए चलीं और लोगों को उनके गंतव्य स्थानों पर पहुंचाया।

शिमला (राजेश): दीवाली के मद्देनजर एचआरटीसी ने स्पैशल बसों का संचालन शुरू कर दिया है। मंगलवार को चंडीगढ़ व दिल्ली से स्पैशल बसें प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए चलीं और लोगों को उनके गंतव्य स्थानों पर पहुंचाया। वहीं इस दौरान कुछ रूटों पर बसें ऑनलाइन बुक होने के चलते निगम ने अतिरिक्त बसें भी भेजीं। इसी तरह दीवाली के लिए आज यानी बुधवार को दिल्ली, चंडीगढ़ व बद्दी से 116 स्पैशल बसोंं का संचालन किया जाएगा। निगम प्रबंधन द्वारा यात्रियोंं की सुविधा के लिए दिल्ली से बुधवार को 60 बसों का संचालन किया जाएगा। इसमें 54 साधारण बसेंं हैं जबकि 6 वोल्वो बसों को भी चलाया जा रहा है।

इसके अलावा निगम प्रबंधन द्वारा चंडीगढ़ से भी 41 स्पैशल बसें और बद्दी से भी प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए डिमांड के आधार पर 15 बसों को चलाया जा रहा है। मंगलवार को यात्रियों की सुविधा के लिए चंडीगढ़ व बद्दी से बसों का संचालन किया गया। एचआरटीसी से मंगलवार को चंडीगढ़ से 41 और बद्दी से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के लिए 10 बसें चलाईं। निगम प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के तहत निगम की अधिकतर स्पैशल बसें पैक चल रही हैं। यात्रियोंं की संख्या अधिक होने के चलते निगम प्रबंधन द्वारा अधिकारियोंं को डिमांड के आधार पर अतिरिक्त बसें उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!