प्राकृतिक आपदा में राहत राशि को बांटने में हुआ भाई-भतीजावाद व भ्रष्टाचार : रणधीर

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Sep, 2023 10:15 PM

shimla disaster relief fund corruption

प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा, 18 सितम्बर से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र एवं पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा विधायक दल की बैठक सोमवार सायं आयोजित की गई।

शिमला (कुलदीप): प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा, 18 सितम्बर से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र एवं पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा विधायक दल की बैठक सोमवार सायं आयोजित की गई। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार सहित अन्य भाजपा विधायक मौजूद रहे। विधायक रणधीर शर्मा ने पत्रकारों को बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान के बाद राहत राशि को बांटने में हुए भाई-भतीजावाद व भ्रष्टाचार का मुद्दा प्रमुखता से उठा। पार्टी इसको मानसून सत्र में भी प्रमुखता से उठाएगी।

बैठक में आपदा में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना जताई गई तथा शोक प्रस्ताव पारित करके दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना एवं शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की लचर व्यवस्था के चलते अब तक ग्रामीण सड़कों में सड़कें बंद पड़ी हैं, जिससे किसान-बागवानों की सब्जियां व सेब सड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक दल ने यह भी निर्णय लिया कि मानसून सत्र के पहले दिन भाजपा विधायक अपने 1 दिन के वेतन के चैक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सौंपेगी। बैठक में भाजपा के आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। इसमें मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम आयोजित करने पर भी रणनीति बनी। इसके तहत भाजपा विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में इस कार्यक्रम को चलाएंगे।

चंद्रयान-3 की सफलता पर प्रस्ताव पारित
भाजपा विधायक दल ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वैज्ञानिकों की पीठ को थपथपाया। इस दौरान केंद्र सरकार, वैज्ञानियों तथा देश की जनता को बधाई देने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!