Kangra: धर्मशाला में 21 से शुरू होगा कांग्रेस का प्रशिक्षण कार्यक्रम, राहुल गांधी भी आएंगे

Edited By Kuldeep, Updated: 08 Apr, 2026 11:01 PM

shimla dharamshala rahul gandhi program

संगठन सृजन अभियान के तहत नियुक्त किए गए जिला अध्यक्षों के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देशों पर धर्मशाला में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिमला (राक्टा): संगठन सृजन अभियान के तहत नियुक्त किए गए जिला अध्यक्षों के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देशों पर धर्मशाला में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। आगामी 21 से 30 अप्रैल तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिमाचल के साथ ही पंजाब और जम्मू-कश्मीर के जिला अध्यक्ष भी भाग लेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने बुधवार को प्रदेश पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में मीडिया से यह बात कही। उन्होंने अनौपचारिक बातचीत में कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों से संवाद भी करेंगे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि शिमला ग्रामीण और किन्नौर जिला अध्यक्ष की नियुक्ति प्रशिक्षण कार्यक्रम से पहले कर दी जाएगी, ताकि दोनों जिला अध्यक्ष भी इसमें भाग ले सकें। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश कार्यकारिणी गठित कर दी है और अब एक-दो दिन के भीतर ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियां भी कर दी जाएंगी, जिसके बाद जिला कमेटियों के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

एक अन्य सवाल के जवाब में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव पार्टी के लिए सैमीफाइनल की तरह हैं। आगामी वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी चुनाव को पूरी गंभीरता से देख रही है। जिला परिषद में ऐसे प्रत्याशियों को आगे लाया जाएगा, जो पार्टी की विचारधारा से जुड़ा हुआ हो। उन्होंने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में कांग्रेस विचारधारा से जुड़े एक से ज्यादा प्रत्याशी मैदान में उतरते हैं तो उनमें समन्वय बनाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार व संगठन में तालमेल की कोई कमी नहीं है। विनय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो बजट पेश किया है, उसमें ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि 4 नगर निगम के चुनाव भी आगे होने हैं, जिनके लिए सरकार के मंत्रियों के साथ ही वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मा सौंपा जाएगा। इसे लेकर पूरी रूपरेखा तैयार की जा रही है।

किस गुट के साथ जाएं, किसके साथ न जाएं
विनय कुमार ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश भाजपा 5 गुटों में बंटी है। हर गुट अपनी अलग-अलग बात करता है। इसके साथ ही कांग्रेस के जो लोग भाजपा में शामिल हुए हैं, उनको समझ नहीं आ रहा है कि किसके साथ जाएं, किसके साथ न जाएं और किस तरह की बयानबाजी करें। ऐसे में जब कुछ नहीं मिल रहा है तो केवल सरकार पर तथ्यहीन आरोप लगाए जा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!