Edited By Kuldeep, Updated: 07 Apr, 2026 09:17 PM

स्कूल शिक्षा विभाग जल्द ही शास्त्री शिक्षकों के 193 पदों पर बैचवाइज काऊंसलिंग शुरू कर सकता है। हालांकि मामला कोर्ट में था, लेकिन अब बताया जा रहा है कि सरकार की ओर से इस पर क्लैरीफिकेशन जारी की गई है।
शिमला (ब्यूरो): स्कूल शिक्षा विभाग जल्द ही शास्त्री शिक्षकों के 193 पदों पर बैचवाइज काऊंसलिंग शुरू कर सकता है। हालांकि मामला कोर्ट में था, लेकिन अब बताया जा रहा है कि सरकार की ओर से इस पर क्लैरीफिकेशन जारी की गई है। इसके तहत अब नए सिरे से जिलों में इन पदों के लिए काऊंसलिंग करवाई जाएगी। सूत्रों की मानें तो बीते दिनों कुछेक जिला में इसके लिए काऊंसलिंग करवा दी गई थी, लेकिन अब नए सिरे से इसकी काऊंसलिंग होगी।