Shimla: शहर के डिपुओं में आटा खत्म, खाली हाथ लौट रहे उपभोक्ता

Edited By Kuldeep, Updated: 24 Aug, 2024 06:06 PM

shimla depots flour finish

शिमला शहर के डिपुओं में आटा खत्म हो गया है। अभी माह के 6 दिन बाकी हैं और डिपुओं में आटा नहीं मिल रहा है। उपभोक्ता खाली हाथ घर लौट रहे हैं। वहीं डिपो संचालक भी साफ कह रहे हैं कि आटा खत्म हो गया है।

शिमला (ब्यूरो): शिमला शहर के डिपुओं में आटा खत्म हो गया है। अभी माह के 6 दिन बाकी हैं और डिपुओं में आटा नहीं मिल रहा है। उपभोक्ता खाली हाथ घर लौट रहे हैं। वहीं डिपो संचालक भी साफ कह रहे हैं कि आटा खत्म हो गया है। कसुम्पटी स्थित कालोनी डिपो सहित आस पास के डिपुओं, संजौली, ढांडा सहित कई डिपुओं में आटे की सप्लाई खत्म हो गई है।

डिपो संचालकों का कहना है कि पहली सप्लाई आने के बाद दूसरी सप्लाई नहीं आ रही है जबकि कई बार गोदामों में आटा मांगा गया है, लेकिन आटा डिपुओं के लिए नहीं भेजा जा रहा है। जिससे उपभोक्ताओं को उनके कोटे का आटा नहीं मिला है। कसुम्पटी स्थित डिपो में राशन लेने आई डिंपल शर्मा, महेंद्र वर्मा, राहुल गेज्टा, जोंगेंद्र शर्मा का कहना है कि डिपो में आटा नहीं मिला। उपभोक्ताओं ने मांग की है कि विभाग में डिपुओं में आटे की सप्लाई सुनिश्चित करें।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!