Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू के साथ प्रतिभा सिंह मंगलवार को जाएंगी दिल्ली

Edited By Kuldeep, Updated: 13 Jan, 2025 07:13 PM

shimla chief minister sukhu pratibha delhi

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नए कार्यालय का 15 जनवरी को होने वाले उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित अन्य नेता उपस्थित रहेंगे।

शिमला (राक्टा): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नए कार्यालय का 15 जनवरी को होने वाले उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित अन्य नेता उपस्थित रहेंगे। इसी कड़ी में सभी नेता मंगलवार को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर बाद दिल्ली जाएंगे। इससे पहले वह मकर संक्रांति पर तत्तापानी में आयोजित वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे। कांग्रेस ने नई दिल्ली स्थित 9-ए कोटला मार्ग पर पार्टी मुख्यालय इंदिरा भवन का निर्माण किया गया है। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी नए मुख्यालय का बुधवार को उद्घाटन करेंगी। ऐसे में माना जा रहा है कि उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सहित अन्य नेता सत्ता-संगठन से जुडे़ मसलों पर प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात कर सकते हैं।

इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए सिरे से गठन की चल रही प्रक्रिया पर भी चर्चा संभव है। पार्टी पर्यवेक्षकों के बाद अब प्रदेश के तीनों नेताओं के विचार-विमर्श के बाद ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अंतिम रूप दिया जाना है। दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री शीतकालीन प्रवास पर कांगड़ा के लिए रवाना होंगे और 25 जनवरी को बैजनाथ में आयोजित होने वाले पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। सूचना के अनुसार इसके बाद मुख्यमंत्री शीतकालीन प्रवास से वापस शिमला लौट आएंगे।

अनिल गोयल को समन्वयक लगाया
एआईसीसी को-आर्डीनेटर अनिल गोयल को कांग्रेस हाईकमान ने दिल्ली राज्य विधानसभा चुनाव के तहत कालका विधानसभा क्षेत्र बतौर समन्वयक लगाया गया है और उनके साथ पार्टी नेता अरशद मोहम्मद को अटैच किया गया है। पार्टी ने जारी नियुक्ति आदेशों के तहत उन्हें तत्काल दिल्ली पहुंच समन्वयक का जिम्मा संभालने को कहा है। ऐसे में वह मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इससे पहले भी वह राष्ट्रीय स्तर पर कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!