Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू ने जिला किन्नौर को दी इतने करोड़ की सौगात

Edited By Jyoti M, Updated: 03 Nov, 2024 10:51 AM

shimla chief minister sukhu gave a gift of so many crores to kinnaur district

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला किन्नौर प्रवास के दौरान 30.70 करोड़ रुपए लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।

रिकांगपिओ, (वार्ता) : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला किन्नौर प्रवास के दौरान 30.70 करोड़ रुपए लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।

मुख्यमंत्री ने रिकांगपिओ में 2.69 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित ई.वी.एम. वेयर हाऊस, 94.95 लाख रुपए से निर्मित कोषागार कार्यालय के कर्मचारियों के 6 टाइप- 2 आवासों तथा 6.85 करोड़ रुपए से निर्मित 250 मीट्रिक टन क्षमता के सी.ए. स्टोर का लोकार्पण किया।

उन्होंने ग्राम पंचायत सांगला में रोखटी नाला में 1.35 करोड़ रुपए निचार तहसील की ग्राम पंचायत कटगांव के शांगो गांव में 6.95 करोड़ रुपए तथा ग्राम पंचायत सापनी में 5.13 करोड़ रुपए के बाढ़ नियंत्रण कार्यों, तहसील कल्पा में कटौंगटी खड्ड के 1.88 करोड़ रुपए के तटीकरण एवं बाढ़ नियंत्रण कार्यों तथा ग्राम पंचायत रकछम में गांव रकछम की बस्पा नदी पर 94.38 लाख रुपए से बाढ़ नियंत्रण कार्यों शिलान्यास किए।

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने गांव नमज्ञा में 3.96 करोड़ रुपए की मल निकासी योजना का शिलान्यास भी किया। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है और जनजातीय क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रही है।

जिला किन्नौर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का पारम्परिक तरीके से स्वागत किया। इस अवसर पर जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने जिले के लोगों के लिए विकासात्मक योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन विकासात्मक परियोजनाओं से क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगे।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!