Shimla: मुख्यमंत्री सहारा योजना का होगा लोकल ऑडिट : सुक्खू

Edited By Kuldeep, Updated: 06 Jan, 2026 10:20 PM

shimla chief minister sahara scheme audit

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सचिवालय में मुख्यमंत्री सहारा योजना और हिमकेयर योजना की विस्तृत समीक्षा की।

शिमला (ब्यूरो): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सचिवालय में मुख्यमंत्री सहारा योजना और हिमकेयर योजना की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने इस अवसर पर सहारा योजना का लोकल ऑडिट करने के निर्देश दिए, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि सहारा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के सत्यापन के लिए जिला स्तर पर 3 सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस क्षेत्र से जुड़ी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित किया जा रहा है।

उन्होंने सहारा योजना के लाभार्थियों को हिम परिवार पोर्टल से जोड़ने के निर्देश भी दिए। उन्होंने हिमकेयर योजना के तहत विभिन्न मापदंडों और बजट के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हिमकेयर योजना के अंतर्गत पंजीकरण के समय लाभार्थियों का सत्यापन फेस रिकॉगनेशन आधार पर किया जाएगा, जिसके लिए स्वास्थ्य और डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नैंस विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकर नवीनीकरण, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नैंस गोकुल बुटेल, अतिरिक्त मुख्य सचिव केके पंत, सचिव स्वास्थ्य प्रियंका बासु इंग्टी और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सरकारी अस्पतालों में हिमकेयर योजना से मिलेंगे प्राइवेट वार्ड
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमकेयर योजना के डेटा का विश्लेषण कर प्रदेश में विभिन्न बीमारियों की स्थिति जानने और स्वास्थ्य क्षेत्र में नीति निर्माण के लिए किया जाएगा। उन्होंने हिमकेयर योजना के तहत निजी अस्पतालों की देय राशि का भुगतान करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि हिमकेयर योजना के तहत सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में प्राइवेट वार्ड में इलाज की अनुमति प्रदान की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!