कोई भी पार्टी नेता अपनी बात अखबारों के माध्यम से नहीं रखेगा : रजनी पाटिल

Edited By Kuldeep, Updated: 07 Jul, 2020 07:42 PM

shimla bjp government people disillusionment rajni patil

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी श्रीमति रजनी पाटिल ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि कोई भी पार्टी नेता अपनी बात अखबारों के माध्यम से नहीं रखेगा और इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाती है।

शिमला: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी श्रीमति रजनी पाटिल ने  निर्देश जारी करते हुए कहा है कि कोई भी पार्टी नेता अपनी बात अखबारों के माध्यम से नहीं रखेगा और इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाती है। उन्होंने कहा कि बीते कुछ अरसा से पार्टी नेता अखबारों के माध्यम से आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसे कतई बर्दाश्त नहींकिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी के लिए अनुशासन सर्वोपरि है। सभी नेता निर्धारित लक्ष्मण रेखा के अंदर रहें और भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान स्थिति पर नजर बनाए हुए  है, पार्टी में धड़ेबंदी के लिए कोई जगह नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास हमेशा जोडऩे का रहा है  और  इस नीति पर ही काम होगा। श्रीमती पाटिल ने दलील दी कि  हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह नाकाम हो गई है और लोगों का सरकार से मोह भंग हो चुका है। खास तौर पर कोरोना काल में सरकार जनता की मदद करने में बिफल हो गई है।  लोगों को सस्ता राशन ब बिजली देने के अधिकार छीने गए हैं, लोगों के खिलाफ हजारों मुकद्दमें दर्ज हुए हैं, यहां तक कि कवाईली इलाके की महिलाएं भी नहीं बक्शी गई हैं। हमारे नेताओं का प्रयास सरकार के खिलाफ ऐसी लड़ाई लडऩे का रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार चुनावी बायदे पूरे नहीं कर पाई है, राष्ट्रीय राजमार्ग बने नहीं। इन्वैस्टर मीट कागजी है और कर्जा बढ़ रहा है। इसलिए सब नेता  अपनी ऊर्जा भाजपा के कुशासन के खिलाफ इस्तेमाल करें और बाकी सब हाईकमान पर छोड़ दें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!