PM Modi के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट मामले में हिमाचल कांग्रेस नेता को मिली न्यायिक हिरासत, तिहाड़ जेल भेजा

Edited By Vijay, Updated: 18 Mar, 2026 06:37 PM

congress leader in judicial custody over social media post against pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के आरोप में दिल्ली पुलिस की राडार पर आए गगरेट के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल डडवाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

गगरेट (बृज): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के आरोप में दिल्ली पुलिस की राडार पर आए गगरेट के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल डडवाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बुधवार को पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद पटियाला हाऊस कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया। अब उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई वीरवार को होगी। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री के खिलाफ फेसबुक पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस के स्पैशल सैल ने 25 फरवरी को केस दर्ज किया था। उसके बाद पुलिस टीम अनिल डडवाल की गिरफ्तारी के लिए उनके पैतृक गांव भी पहुंची, लेकिन उनके न मिलने पर घर पर तफ्तीश में शामिल होने का नोटिस चस्पां किया गया।

इसी बीच अनिल डडवाल स्वयं जांच में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे, जहां उनसे लंबी पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। बुधवार को रिमांड अवधि समाप्त होने पर उन्हें पटियाला हाऊस कोर्ट में पेश किया गया, जहां उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी और अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजते हुए तिहाड़ जेल भेजने के आदेश दिए।

उधर, हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन कुलदीप कुमार धीमान ने अनिल डडवाल की गिरफ्तारी को केंद्र सरकार की तानाशाही करार दिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में किसी को भी खुलकर बोलने की अनुमति नहीं है। न मीडिया सवाल पूछ सकता है और न ही संसद में विपक्ष को पूरी तरह से अपनी बात रखने दी जाती है। उन्होंने कहा कि अब हालात ऐसे हो गए हैं कि आम नागरिक भी सोशल मीडिया पर अपनी बात रखने से डर रहा है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि इसके खिलाफ अब लोगों को ही आवाज उठानी होगी।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!