Himachal: चम्बा की 'उड़नपरी' का धमाका, 25 हजार मीटर दौड़ में नैशनल रिकाॅर्ड बनाकर जीता गाेल्ड मैडल

Edited By Vijay, Updated: 21 Dec, 2025 05:28 PM

seema kumari

टाटा स्टील द्वारा कोलकाता में आयोजित विश्व स्तरीय एथलैटिक्स (दौड़) में सीमा ने 25 हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत दुनिया भर में चम्बा का नाम एक बार फिर गर्व से ऊंचा किया है।

चम्बा (रणवीर): टाटा स्टील द्वारा कोलकाता में आयोजित विश्व स्तरीय एथलैटिक्स (दौड़) में सीमा ने 25 हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत दुनिया भर में चम्बा का नाम एक बार फिर गर्व से ऊंचा किया है। इस दौड़ की जीत के बाद न केवल सीमा ने स्वर्ण पदक जीता, बल्कि 1 घंटा 26 मिनट 4 सैकेंड में दौड़ को पूरा कर नैशनल रिकाॅर्ड भी बनाया। इस दौरान सीमा काे 3 लाख रुपए कैश प्राइज और 1 लाख रुपए रिकाॅर्ड बनाने का बोनस भी दिया गया। यानी कुल 4 लाख रुपए का ईनाम मिला। सीमा ने इस सफलता का श्रेय अपने परिवार और कोच को दिया है। इसके साथ में रिकाॅर्ड को बनाने के लिए उसने ऑफिशियल पेसर अनीष चंदेल का धन्यवाद किया।

बिलासपुर के अनीष चंदेल ने न केवल उसे रिकाॅर्ड टाइम सैट कर प्रेरित किया, बल्कि साथ में मार्गदर्शन भी किया। वहीं इससे पहले भी सीमा  कई बड़े अवार्ड अपने नाम कर चुकी हैं। वर्ष 2017 में आयोजित एशियन यूथ चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए सीमा के पास पैसे नहीं थे। सीमा की माता ने एफडी तुड़वाकर उसे बैंकॉक में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा था। उस दौरान भी सीमा ने प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता था और अब चम्बा की उड़नपरी सीमा का यह ऐतिहासिक प्रदर्शन भारत के खेल जगत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

सीमा ने इस जीत से भारत का नाम एक बार फिर से एशियाई खेलों में ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। अब तक उड़नपरी व गोल्‍डन गर्ल नाम से विख्यात सीमा का सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। कठिन परिश्रम और समर्पण के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उनकी यह जीत नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा है, जो यह साबित करती है कि अगर दृढ़निश्चय और मेहनत से काम किया जाए तो कोई भी सपना साकार हो सकता है। जिला परिषद सदस्य मनाेज कुमार ने सीमा को इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से मांग की है कि क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों को भी महत्व दिया जाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!