बच्चों की सर्दियों की छुट्टियां खत्म! हिमाचल में इस दिन से खुलेंगे स्कूल, पहले दिन से नियमित पढ़ाई के निर्देश

Edited By Swati Sharma, Updated: 03 Feb, 2026 05:33 PM

schools in himachal pradesh will reopen from february 12

Himachal School Reopen: हिमाचल प्रदेश में शीतकालीन अवकाश के बाद दोबारा खुलने वाले स्कूलों को लेकर शिक्षा निदेशालय ने सख्त रुख अपनाया है। 42 दिन की विंटर वेकेशन के बाद 12 फरवरी 2026 से खुलने वाले स्कूलों में पहले ही दिन से नियमित शैक्षणिक गतिविधियां...

Himachal School Reopen: हिमाचल प्रदेश में शीतकालीन अवकाश के बाद दोबारा खुलने वाले स्कूलों को लेकर शिक्षा निदेशालय ने सख्त रुख अपनाया है। 42 दिन की विंटर वेकेशन के बाद 12 फरवरी 2026 से खुलने वाले स्कूलों में पहले ही दिन से नियमित शैक्षणिक गतिविधियां शुरू करना अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय ने सभी डिप्टी डायरेक्टर (प्रारंभिक व माध्यमिक शिक्षा) को निर्देश जारी किए हैं।

लापरवाही पर होगी सख्ती

जारी आदेशों के अनुसार, जिन स्कूलों में विंटर वेकेशन के चलते अवकाश चल रहा था, वहां किसी भी स्थिति में पढ़ाई शुरू करने में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्कूल खुलते ही पहले दिन से नियमित कक्षाएं लगाना अनिवार्य होगा, ताकि विद्यार्थियों को पूरे शैक्षणिक सत्र का लाभ मिल सके। निर्देशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि आदेशों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए फरवरी माह के दौरान डिप्टी डायरेक्टर (एलिमेंटरी व हायर), कॉम्प्लेक्स स्कूलों के प्रधानाचार्य और संबंधित ब्लॉक एलीमेंट्री एजुकेशन ऑफिसर स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। शिक्षा निदेशालय ने साफ संकेत दिए हैं कि यदि किसी स्कूल में शैक्षणिक गतिविधियां शुरू करने में लापरवाही पाई गई तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा।

12 फरवरी को खुलेंगे स्कूल

गौरतलब है कि शिमला, कुल्लू, सोलन, सिरमौर, चंबा और मंडी के कुछ स्कूल विंटर क्लोजिंग के अंतर्गत आते हैं। इन स्कूलों में एक जनवरी से अवकाश चल रहा है और 12 फरवरी को स्कूल पुनः खुलेंगे। वहीं, समर क्लोजिंग वाले स्कूलों में इस समय नियमित रूप से कक्षाएं संचालित हो रही हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!