क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! IPL 2026 के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, जानें धर्मशाला में होंगे कितने मैच

Edited By Swati Sharma, Updated: 26 Mar, 2026 07:06 PM

schedule for second phase of ipl 2026 released 3 matche to be held in dharamsha

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दूसरे चरण के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। 28 मार्च को आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले ओपनिंग मैच के बाद, टूर्नामेंट का यह निर्णायक दूसरा फेज 13...

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दूसरे चरण के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। 28 मार्च को आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले ओपनिंग मैच के बाद, टूर्नामेंट का यह निर्णायक दूसरा फेज 13 अप्रैल से 24 मई 2026 तक चलेगा। इस दौरान प्लेऑफ की जंग तेज होगी और लीग स्टेज के अंतिम 50 मुकाबले खेले जाएंगे।

12 शहरों में होगा क्रिकेट का महाकुंभ

दूसरे फेज के मुकाबले देश के 12 प्रमुख शहरों में आयोजित किए जाएंगे, जिससे देश के हर कोने के फैंस को लाइव एक्शन देखने का मौका मिलेगा। इनमें बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ शामिल हैं। दूसरे फेज का पहला मैच 13 अप्रैल को हैदराबाद में SRH बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच होगा। फैंस के उत्साह को देखते हुए कुल 8 डबल हेडर मुकाबले रखे गए हैं। दोपहर के मैच 03:30 PM और शाम के मैच 07:30 PM से शुरू होंगे।

टीमों के होम ग्राउंड में बड़े बदलाव

वहीं, बीसीसीआई ने इस बार कुछ टीमों के घरेलू मैदानों को लेकर चौंकाने वाले बदलाव किए हैं:

पंजाब किंग्स: अपने घरेलू मैच न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला में खेलेगी। धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर पंजाब के 3 अहम मुकाबले होंगे।
राजस्थान रॉयल्स: 'पिंक सिटी' जयपुर में टीम अपने 4 घरेलू मैच खेलेगी।
RCB: बेंगलुरु की टीम अपने घर (चिन्नास्वामी) में केवल 3 मैच खेलेगी, जबकि छत्तीसगढ़ के रायपुर में 2 मैचों के लिए अपना 'होम बेस' बनाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!