Hamirpur: सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट काे मिला WHO का साथ, हिमाचल में बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

Edited By Vijay, Updated: 22 Oct, 2025 12:20 PM

sarva kalyankari trust got the support of who

हिमाचल प्रदेश में समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ट्रस्ट ने हाल ही में नई दिल्ली स्थित विश्व स्वास्थ्य संगठन....

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश में समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ट्रस्ट ने हाल ही में नई दिल्ली स्थित विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय कार्यालय में अपने सामाजिक कार्यों की प्रस्तुति दी, जिसे डब्ल्यूएचओ के अधिकारियों ने खूब सराहा। 

सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट के चेयरमैन अभिषेक राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में डब्ल्यूएचओ के अधिकारियों के साथ हिमाचल प्रदेश में विभिन्न स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों के लिए भविष्य में सहयोग की संभावनाओं पर सार्थक चर्चा हुई। यह बैठक सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट और डब्ल्यूएचओ के बीच एक मजबूत सांझेदारी की दिशा में पहला कदम है। उन्होंने बताया कि जल्द ही आवश्यक औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी, जिसके बाद यह सहयोगात्मक पहल औपचारिक रूप ले लेगी।
PunjabKesari

अभिषेक राणा ने ट्रस्ट के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट ने अब तक हिमाचल के विभिन्न जिलों में सैंकड़ों निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया है और हजारों जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयां वितरित की हैं। डब्ल्यूएचओ के साथ यह जुड़ाव हमारे सेवा, परोपकार और सामाजिक कल्याण के कार्यों को एक कदम और आगे ले जाने में मील का पत्थर साबित होगा।

अभिषेक राणा ने इस उपलब्धि को न केवल ट्रस्ट के लिए बल्कि संपूर्ण हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताया। राणा ने कहा कि हमारा लक्ष्य समाजसेवा को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है, ताकि प्रदेश और मानवता का समग्र कल्याण सुनिश्चित किया जा सके। डब्ल्यूएचओ के साथ मिलकर हम इस लक्ष्य को और प्रभावी ढंग से प्राप्त कर सकेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!