Edited By Ekta, Updated: 08 Nov, 2018 11:11 AM

बिलासपुर के ब्रमपुखर दयोथ जामली रोड पर ट्रक को निकालते समय रिकवरी मशीन का रस्सा डालते हुए ट्रक अचानक पलट गया, जिससे एक व्यक्ति ट्रक के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सिविल अस्पताल...
बिलासपुर (मुकेश): बिलासपुर के ब्रमपुखर दयोथ जामली रोड पर ट्रक को निकालते समय रिकवरी मशीन का रस्सा डालते हुए ट्रक अचानक पलट गया, जिससे एक व्यक्ति ट्रक के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सिविल अस्पताल बिलासपुर में भर्ती करवाया गया है। मृतक व्यक्ति की पहचान पवन कुमार निवासी सलूणी चंबा के रूप में हुई है। वहीं घायल व्यक्ति जयसिंह सुदंरनगर मंडी का रहने वाला बताया जा रहा है।
प्रशासन की तरफ से मृतक के परिजनों को 10,000 व घायल व्यक्ति को 5000 रुपए की राहत राशि जारी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि रिकवरी मशीन ट्रक को निकालने के लिए गई हुई थी। मशीन का रस्सा डालने के लिए जैसे ही मशीन का कर्मचारी गाड़ी के पास गया तो अचनाक ट्रक पलट गया और उसकी चपेट में दो लोग आ गए। सदर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। बिलासपुर एसपी अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला आया हुआ है और एसएचओ सदर योग राज से मिली जानकारी से पता चला है कि पलटे हुए ट्रक में सीमेंट था।