Edited By Vijay, Updated: 07 Sep, 2023 04:53 PM

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 2 अलग-अलग मामलों में 2 नाबालिग लड़कियों के साथ दुराचार के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मुकद्दमे दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 2 अलग-अलग मामलों में 2 नाबालिग लड़कियों के साथ दुराचार के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मुकद्दमे दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों मामले शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सामने आए हैं। पीड़ितों का आरोप है कि उनके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए हैं। बालूगंज थाना क्षेत्र में दर्ज करवाए गए मामले में पीड़िता ने बताया कि सचिन नामक युवक ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। अस्पताल में जब वह इलाज के लिए गई तो पता चला कि वह गर्भवती है। उधर, महिला पुलिस थाना में दर्ज मामले में पीड़िता ने कहा कि साहिल ठाकुर नाम का युवक उसे जबरन शहर के एक होटल में ले गया और वहां पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। एएसपी हैडक्र्वाटर सुनील नेगी ने कहा कि पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है और पीड़ितों के मेडिकल करवा लिए गए हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here