Shimla: युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने पर युवक गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 18 Dec, 2025 10:51 PM

rampur bushahr young woman suicide abetment

उपमंडल रामपुर में युवती को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान शुभम गांव सनातली ग्राम पंचायत रचोली रामपुर बुशहर के रूप में हुई है।

रामपुर बुशहर (नोगल): उपमंडल रामपुर में युवती को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान शुभम गांव सनातली ग्राम पंचायत रचोली रामपुर बुशहर के रूप में हुई है। बीते दिनों उपमंडल रामपुर में एक युवती द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला घटित हुआ था। उसके बाद पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया।

परिजनों ने युवक पर मोबाइल फोन में युवक की युवती के साथ बातचीत के बारे में भी जानकारी दी। उसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्जकर युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को 3 दिन का पुलिस रिमांड दिया है। डीएसपी रामपुर बुशहर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!