Edited By Vijay, Updated: 25 Dec, 2022 11:48 PM

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री रमेश धवाला ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व प्रदेश भाजपा नेतृत्व को देहरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की हार का सीधे तौर पर जिम्मेदार बताते हुए कहा कि गत पांच वर्षों के दौरान पार्टी संगठन व भाजपा के निष्ठावान...
देहरा (जोशी): वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री रमेश धवाला ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व प्रदेश भाजपा नेतृत्व को देहरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की हार का सीधे तौर पर जिम्मेदार बताते हुए कहा कि गत पांच वर्षों के दौरान पार्टी संगठन व भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर निजी पसंद को तरजीह देना पार्टी के लिए बेहद घातक साबित हुआ और इसका खमियाजा पार्टी की हार के तौर पर सामने आया। रमेश धवाला देहरा में आयोजित भाजपा कार्यकत्र्ताओं की बैठक के उपरांत पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूरे कार्यकाल के दौरान देहरा में भाजपा संगठन को हाशिए पर रखा और यहां तक कि अमृत महोत्सव के तहत होने वाले कार्यक्रम का आयोजन भी देहरा विधानसभा में नहीं हुआ।
दरकिनार किया भाजपा संगठन कांग्रेस को समर्थन देने की कह रहा बात
रमेश धवाला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिस निर्दलीय विधायक के लिए पूरे भाजपा संगठन को दरकिनार किया वही जीत के बाद अब कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने की बात कह रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के रवैये से भाजपा कार्यकर्ता निराश थे, इसलिए उन्होंने पार्टी के पक्ष में प्रचार नहीं किया जो देहरा में भाजपा की हार का प्रमुख कारण बना। उन्होंने प्रदेश भाजपा संगठन पर भी मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश संगठन ने राष्ट्रीय नेताओं को गुमराह कर चुनाव लड़ने वाले संभावित नेताओं को उलझाए रखा और ऐन मौके पर चुनाव क्षेत्र बदलने से भी कई प्रत्याशी सभी मतदाताओं तक भी पहुंच नहीं पाए और न ही उनसे संवाद स्थापित कर सके जो उनकी हार की मुख्य वजह बने। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे विधानसभा में मिली हार से जरा भी विचलित न हों और संगठित होकर लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाएं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here