Edited By Kuldeep, Updated: 17 Jul, 2023 06:51 PM

नाहन-राजगढ़ सड़क राजगढ़ व बड़ू साहिब के बीच भारी बारिश के कारण भूस्खलन के चलते बंद हो गई। इसके बाद कलगीधर ट्रस्ट बड़ू साहिब के सेवादारों ने सड़क पर गिरे मलबे को अपनी जे.सी.बी. से साफ करवाया।
राजगढ़ (गोपाल): नाहन-राजगढ़ सड़क राजगढ़ व बड़ू साहिब के बीच भारी बारिश के कारण भूस्खलन के चलते बंद हो गई। इसके बाद कलगीधर ट्रस्ट बड़ू साहिब के सेवादारों ने सड़क पर गिरे मलबे को अपनी जे.सी.बी. से साफ करवाया। सड़क पर मलबा गिरने से जो यात्री फंस गए थे, उनके लिए लंगर का पुख्ता प्रबंध किया। उल्लेखनीय है कि शैक्षणिक क्षेत्र के साथ-साथ जब भी देश में किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा आती है तो ट्रस्ट के कर्मचारियों ने आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभाई है। अकाल फ्लड रिलीफ टीम द्वारा पंजाब और हरियाणा में भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में निरंतर सेवा की जा रही है।