राहुल गांधी आज पहुंचेंगे शिमला

Edited By Kuldeep, Updated: 22 May, 2023 09:47 PM

rahul gandhi shimla

खिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को शिमला पहुंचेंगे। सूचना के अनुसार वह 4 से 5 दिनों के निजी प्रवास पर शिमला आ रहे हैं। इस दौरान वह छराबड़ा स्थित अपनी बहन एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के...

शिमला (राक्टा): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को शिमला पहुंचेंगे। सूचना के अनुसार वह 4 से 5 दिनों के निजी प्रवास पर शिमला आ रहे हैं। इस दौरान वह छराबड़ा स्थित अपनी बहन एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के आवास में ठहर सकते हैं। हालांकि एक निजी होटल में भी उनके लिए कमरा बुक किए जाने की सूचना है। सुरक्षा पहलुओं को देखते हुए राहुल गांधी के दौरे को लेकर अभी कोई भी कुछ कहने को तैयार नहीं है लेकिन सूत्रों की माने तो वह दिल्ली से सड़क मार्ग होते हुए आएंगे और सुबह 7 से 8 बजे के बीच शिमला पहुंच जाएंगे। ऐसे में सुरक्षा एजैंसियां भी अलर्ट हो गई हैं और सुरक्षा पहरा कड़ा कर दिया गया है।

  गौर हो कि बीते दिनों कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी शिमला दौरे पर आई थी। इस दौरान प्रियंका वाड्रा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन का भी दौरा किया था। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह अन्य पार्टी नेताओं के साथ उन्होंने ऐतिहासिक रिज मैदान व माल रोड की भी सैर की थी। हालांकि राहुल गांधी निजी दौरे पर आ रहे हैं लेकिन इस दौरान वह शिमला के कुछ पर्यटन स्थलों के साथ ही रिज व माल रोड की भी सैर कर सकते हैं। इससे पहले राहुल गांधी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सी.एम. मुकेश अग्रिहोत्री के शपथ समारोह में आए थे।

ओकओवर में लोगों से मिले सी.एम.
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार को अपने सरकारी आवास ओकओवर में ही रहे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश भर से आए विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों और लोगों से मुलाकात की। इसके साथ ही कुछ विभागों के अधिकारियों के साथ भी मुख्यमंत्री ने बैठक की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!