शिमला की आबोहवा की तारीफ कर दिल्ली लौटीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Edited By Vijay, Updated: 21 Apr, 2023 08:49 PM

president draupadi murmu

शिमला की आबोहवा की तारीफ करके राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने 4 दिवसीय शिमला प्रवास के बाद शुक्रवार को वापस दिल्ली लौट गईं। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने जहां शिमला की खूबसूरती की तारीफ की, वहीं जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम में आ रहे बदलाव को लेकर...

शिमला (कुलदीप): शिमला की आबोहवा की तारीफ करके राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने 4 दिवसीय शिमला प्रवास के बाद शुक्रवार को वापस दिल्ली लौट गईं। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने जहां शिमला की खूबसूरती की तारीफ की, वहीं जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम में आ रहे बदलाव को लेकर चिंता भी जताई। उन्होंने प्रकृति संरक्षण के साथ सतत् विकास लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने पर्यावरण संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर शोध की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने अपने शिमला प्रवास के दौरान राष्ट्रपति निवास रिट्रीट को आम जनता के लिए खोलने की शुरूआत भी की। 

राज्यपाल, मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने दी गरिमापूर्ण विदाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मशोबरा स्थित कल्याणी हैलीपैड पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धनीराम शांडिल व शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रैड कारपेट पर गरिमापूर्ण विदाई दी गई। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना व पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद थे।
PunjabKesari

सीएम ने सौंपा यात्रा के दौरान तैयार फोटो एलबम
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विदाई देते समय उनकी यात्रा के दौरान तैयार किए गए फोटो एलबम को भी उनको सौंपा। इसमें उनके शिमला के 4 दिवसीय प्रवास से जुड़े कार्यक्रम के छायाचित्रों का संकलन किया गया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!