पार्वती नदी के बहे पटियाला के युवक को पुलिस ने बचाया

Edited By prashant sharma, Updated: 02 Jan, 2021 06:21 PM

police rescues young man from patiala on the banks of parvati river

जिला कुल्लू की पार्वती घाटी में गलु ब्रिज के पास पटियाला का एक युवक पार्वती नदी में गिर गया। इस बीच लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मणिकर्ण की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई अमल में लाते हुए युवक को बचा लिया।

कुल्लू (शम्भू प्रकाश) : जिला कुल्लू की पार्वती घाटी में गलु ब्रिज के पास पटियाला का एक युवक पार्वती नदी में गिर गया। इस बीच लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मणिकर्ण की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई अमल में लाते हुए युवक को बचा लिया। पिछले डेढ़ सप्ताह में एक बच्चे समेत 4 लोगों की पार्वती नदी में गिर जाने से मौत हो चुकी है। अब शनिवार को फिर से हादसा पेश आया और सौभाग्य से पर्यटक की जान बच गई। बचाए गए युवक की पहचान 32 वर्षीय गुरविंद्र सिंह पुत्र राम सिंह निवासी पासियाना पटियाला पंजाब के रूप में हुई है। कुल्लू एसपी गौरव सिंह ने युवक को बचाए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि पर्यटकों को नदी के किनारे न जानें दें। होटल कारोबारी भी पर्यटकों को इस संदर्भ में अवगत करवाएं ताकि हादसे न हों।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!