हरियाणा से अवैध शराब की 32 पेटियां लेकर कुल्लू पहुंच गया पिकअप चालक

Edited By Rajneesh Himalian, Updated: 04 Nov, 2020 12:40 PM

pickup driver from haryana reached kullu with 32 cases of illicit liquor

पुलिस ने शराब की 32 पेटियों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): पुलिस ने शराब की 32 पेटियों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गाड़ी को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस को सूचना मिली कि बुधवार सुबह एक पिकअप गाड़ी में शराब बेचने के लिए हरियाणा से कुल्लू लाई गई है। बंदरोल सब्जी मंडी के पास गाड़ी सामने से आते दिखाई दी जो पुलिस ने इसका पीछा किया। जीप चालक को पुलिस की मौजूदगी का अंदेशा गाड़ी के चालक ने बबेली के पास मेन रोड़ से लिंक रोड़ में चला गया। इसके बाद पीछा करते हुए पुलिस ने बबेली से उपर लिंक रोड़ मे जाकर गाड़ी को रुकवाया, जिसमें दो व्यक्ति बैठे थे तथा पीछे के पीछे क्रेट भरे पड़े थे। क्रेट के नीचे चैक करने पर 32 पेटियां शराब की पाई गई। ड्राइवर से पूछने पर उसने बताया कि इसमें 32 पेटियां (384 बॉटल्स) रॉयल स्टैग ब्रांड की हरियाणा मार्का की है, जो यह इनको 5000 रुपए प्रति पेटी के हिसाब से यहां बेचता है। पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने गाड़ी और शराब को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कुल्लू के एसपी गौरव सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!