Kullu: शराब के जखीरे के साथ ढाबे से महिला गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 09 Mar, 2026 07:21 PM

bhuntar liquor woman arrested

पुलिस थाना मणिकर्ण के तहत जरी में एक ढाबे में अवैध तरीके से स्टोर की गई संतरा मार्का शराब की 60 बोतलें पुलिस ने बरामद की हैं।

भुंतर (सोनू): पुलिस थाना मणिकर्ण के तहत जरी में एक ढाबे में अवैध तरीके से स्टोर की गई संतरा मार्का शराब की 60 बोतलें पुलिस ने बरामद की हैं। इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार मलाणा पावर हाऊस के समीप नेपाली महिला डोल्मा के ढाबे में रेड के दौरान 60 बोतलें बरामद हुईं। एसपी मदन लाल ने कहा कि आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!