Edited By Swati Sharma, Updated: 05 Mar, 2026 05:05 PM

Shimla News: शिमला जिले के रामपुर के खनेरी अस्पताल के समीप गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 22 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक की पहचान किन्नौर जिले के उर्नी गांव निवासी अंशुल के रूप में हुई है। वह खनेरी स्थित एमजीएमएससी अस्पताल की कृष्णा लैब...
Shimla News: शिमला जिले के रामपुर के खनेरी अस्पताल के समीप गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 22 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक की पहचान किन्नौर जिले के उर्नी गांव निवासी अंशुल के रूप में हुई है। वह खनेरी स्थित एमजीएमएससी अस्पताल की कृष्णा लैब में कार्यरत था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
सुलभ शौचालय के पास मिला शव
जानकारी के अनुसार, अंशुल का शव नेशनल हाईवे-05 के किनारे सुलभ शौचालय के पास बरामद हुआ। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक डॉक्टर रेजिडेंस के पास जंगल वाली पहाड़ी से अनियंत्रित होकर नीचे सड़क की तरफ गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि अंशुल को बुधवार शाम करीब 7:00 बजे एक प्रत्यक्षदर्शी ने सड़क किनारे पैराफिट पर अकेले बैठे देखा था। बताया जा रहा है कि युवक ने शाम के समय शराब का सेवन भी किया था। फिलहाल, पुलिस मौत के पीछे के अन्य पहलुओं को भी खंगाल रही है।
FSL जुन्गा की टीम करेगी जांच
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल जुन्गा की टीम को मौके पर बुलाया है। फोरेंसिक टीम के साक्ष्य जुटाने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। तब तक घटनास्थल को सुरक्षित रखा गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें