CM हैल्पलाइन पर PWD की सबसे ज्यादा शिकायतें कर रहे लोग

Edited By Simpy Khanna, Updated: 19 Sep, 2019 10:13 AM

people making maximum complaints of pwd on cm helpline

मुख्यमंत्री हैल्पलाइन’ पर प्रदेशवासी सबसे ज्यादा शिकायतें पी.डब्ल्यू.डी. की कर रहे हैं। बीते सोमवार को हैल्पलाइन (नंबर 1100) लांच होने के बाद से बुधवार शाम तक सरकार के 46 विभागों से जुड़ी कुल 900 शिकायतें मिली हैं। इनमें पी.डब्ल्यू.डी. की सबसे अधिक...

शिमला (देवेंद्र हेटा) : ‘मुख्यमंत्री हैल्पलाइन’ पर प्रदेशवासी सबसे ज्यादा शिकायतें पी.डब्ल्यू.डी. की कर रहे हैं। बीते सोमवार को हैल्पलाइन (नंबर 1100) लांच होने के बाद से बुधवार शाम तक सरकार के 46 विभागों से जुड़ी कुल 900 शिकायतें मिली हैं। इनमें पी.डब्ल्यू.डी. की सबसे अधिक 134 शिकायतें हैं। पी.डब्ल्यू.डी. के बाद पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग की 123 शिकायतें तथा सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की 108 शिकायतें मिली हैं। इन शिकायतों को उसी वक्त त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा जा रहा है। कुछ मामलों में विभागों ने एक्शन टेकन रिपोर्ट देनी भी शुरू कर दी है, लेकिन ज्यादातर मामलों में विभाग अभी कार्रवाई नहीं कर पाए हैं।

पी.डब्ल्यू.डी. के खिलाफ मिल रही शिकायतों में 80 फीसदी खराब सड़कों को लेकर हैं। प्रदेश में बरसात के कारण सड़कों को भारी नुक्सान हुआ है। यही नहीं, राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बीते 2 सालों से ही सड़कों की हालत खस्ता बनी हुई है। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सी.एम. हैल्पलाइन पर लोग इस उम्मीद के साथ शिकायत कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री स्वयं हैल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों की निगरानी कर रहे हैं। इससे उन्हें समस्या का जल्द समाधान होने की आस बंधी हुई है।

प्रदेशवासी ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग से जुड़ी स्ट्रीट लाइट, खराब रास्तों, शौचालय और पंचायत स्तर की सेवाओं को लेकर भी खूब शिकायते कर रहे हैं। पेयजल न मिलने से भी लोग परेशान हैं। टॉप-3 शिकायतों वाले विभाग में आई.पी.एच. महकमा भी शामिल है। हैल्पलाइन पर लोग आई.पी.एच. के खिलाफ भी खूब भड़ास निकाल रहे हैं। लोग कई-कई दिनों से पानी न मिलने की शिकायतें कर रहे हैं।

हैल्पलाइन पर बुधवार को आई 2700 फोन कॉल्स

सी.एम. हैल्पलाइन पर बुधवार को 2700 फोन कॉल्स आईं। इनमें ज्यादातर लोग नौकरी मांग रहे हैं और नई भर्तियां जल्द अधिसूचित करने की मांग कर रहे हैं। बहुत से लोग केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से जुड़ी जानकारी भी सी.एम. हैल्पलाइन पर मांग रहे हैं। कुछ लोग योजनाओं का स्टेटस भी फोन कॉल्स करके पूछ रहे हैं।

सर मेरा टी.वी. खराब हो गया है, इसे ठीक करवा दो

सी.एम. हैल्पलाइन पर कुछ फनी कॉल्स भी आ रहे हैं। इनमें कुछ लोग कह रहे हैं कि सर, मेरा टी.वी., फ्रिज, वाशिंग मशीन वगैरा-वगैरा खराब हो गया है। कृपया इसे ठीक करवा दो। इस तरह के कॉल्स भी सी.एम. हैल्पलाइन पर आ रहे हैं। सरकार ने प्रदेशवासियों से हैल्पलाइन के महत्व को देखते हुए इस तरह के फोन न करने की अपील की है। कुछ लोग टैक्स्ट मैसेज भी सी.एम. हैल्पलाइन पर कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!