Edited By Swati Sharma, Updated: 15 Mar, 2026 04:49 PM

HP JBT Vacancy 2026: हिमाचल प्रदेश में शिक्षण क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने की राह देख रहे बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने जूनियर बेसिक टीचर (JBT-जॉब ट्रेनी) के 600 रिक्त पदों को भरने के लिए आधिकारिक...
HP JBT Vacancy 2026: हिमाचल प्रदेश में शिक्षण क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने की राह देख रहे बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने जूनियर बेसिक टीचर (JBT-जॉब ट्रेनी) के 600 रिक्त पदों को भरने के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया सोमवार, 16 मार्च सुबह 10 बजे से शुरू होने जा रही है।
आवेदन शुल्क
आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार 6 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी वर्ग के उम्मीदवारों को फीस के रूप में 800 रुपए जमा करना होगा। यदि आवेदन पत्र में कोई त्रुटि हो जाती है, तो 9 अप्रैल से 16 अप्रैल तक सुधार का मौका दिया जाएगा, जिसके लिए 100 रुपए अतिरिक्त शुल्क देय होगा।
शैक्षणिक योग्यता और पात्रता
शैक्षणिक योग्यता: इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है। उम्मीदवार का सीनियर सेकेंडरी (12वीं) पास होना जरूरी है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास डीएलएड, दो वर्षीय जेबीटी कोर्स, बीएलएड, डिप्लोमा इन एजुकेशन, बीएड या एमएड जैसी मान्यता प्राप्त शिक्षण योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवार जेबीटी के लिए एचपी टीईटी उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
आयु सीमा: 1 जनवरी 2026 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आयोग (HPRCA) की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जेबीटी भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त करें।
- फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारियां सावधानीपूर्वक भरें।
- निर्धारित साइज में फोटो, सिग्नेचर और अन्य दस्तावेज अपलोड करें।
- ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें।