दैवीय शक्ति का प्रमाण है पराशर झील में तैरता भूभाग, कोई नहीं जान पाया इसका रहस्य

Edited By kirti, Updated: 17 Jun, 2018 12:22 PM

parashar lake at mandi is mystery for science

आज के आधुनिक युग में कई ऐसे प्राचीन प्रमाण मौजूद हैं जो विज्ञान की समझ से परे हैं। ऐसे प्रमाणों को दैवीय चमत्कार के सिवाय और दूसरा कोई नाम नहीं दिया जा सकता। ऐसा ही दैवीय प्रमाण देखने को मिलता है पराशर झील में भी। इस झील के बीच एक भूभाग है जो अपने...

मंडी। आज के आधुनिक युग में कई ऐसे प्राचीन प्रमाण मौजूद हैं जो विज्ञान की समझ से परे हैं। ऐसे प्रमाणों को दैवीय चमत्कार के सिवाय और दूसरा कोई नाम नहीं दिया जा सकता। ऐसा ही दैवीय प्रमाण देखने को मिलता है पराशर झील में भी। इस झील के बीच एक भूभाग है जो अपने आप चलता है और अपनी दिशा बदलता रहता है। मंडी जिला मुख्यालय से करीब 56 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है देवता पराशर ऋषि का मंदिर और प्राचीन झील। इस झील का नाम पराशर ऋषि के नाम पर ही पड़ा। पुराणों के अनुसार ऋषि पराशर ने इस स्थान पर तप किया था। यहां पराशर ऋषि का मंदिर तो 14वीं और 15वीं शताब्दी में मंडी रियासत के तत्कालीन राजा बानसेन ने बनवाया था, लेकिन झील के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं। 

 

9100 फीट की ऊंचाई पर झील
माना जाता है कि जबसे सृष्टि का निर्माण हुआ तभी यह झील भी बनी। 9,100 फीट की उंचाई पर बनी इस झील में पानी कहां से आता है और कहां जाता है किसी को नहीं पता, लेकिन यह पानी ठहरा हुआ भी नहीं है। इस झील के बीच में एक भूभाग है और यही भूभाग यहां किसी दैवीय शक्ति के होने का प्रमाण देता है। यह भूभाग एक प्रकार से पृथ्वी के अनुपात को भी दर्शाता है। यह भूभाग एक स्थान पर नहीं रहता बल्कि चलता रहता है। पराशर देवता मंदिर कमेटी के प्रधान बलवीर ठाकुर बताते हैं कि वर्षों पहले यह भूभाग सुबह पूर्व की तरफ होता था और शाम को पश्चिम की तरफ। इसके चलने और रूकने को पुण्य और पाप के साथ जोड़कर देखा जाता है। हालांकि अब यह भूभाग कभी कुछ महीनों के लिए एक ही स्थान पर रूक भी जाता है और कभी चलने लग जाता है। इलाके के दर्जनों देवी-देवता इस पवित्र झील के पास आकर स्नान करते हैं। पुजारी देवलुओं के साथ देवरथों को झील के पास लाते हैं और यहां के पानी से देवरथों का स्नान करवाते हैं।

PunjabKesari

कोई नहीं नाप पाया गहराई
पराशर झील की गहराई को आज दिन तक कोई नहीं नाप सका। हालांकि विज्ञान के लिए यह खोज का विषय हो सकता है लेकिन वैज्ञानिक भी इस स्थान तक पहुंच नहीं पाए हैं। मंदिर कमेटी के प्रधान बलवीर ठाकुर बताते हैं कि सदियों पूर्व एक राजा ने झील की गहराई रस्सियों से नापने की कोशिश की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। ऐसा भी बताया जाता है कि कुछ दशक पूर्व एक विदेशी महिला ऑक्सिजन सिलेंडर के साथ इस झील में गई थी, लेकिन उसके साथ अंग्रेजी में संवाद करने वाला कोई नहीं था जिस कारण यह मालूम नहीं चल सका कि वो झील में कितना नीचे तक गई थी। झील के अंदर क्या रहस्य है इस बात का पता आज दिन तक कोई नहीं लगा सका है।

 

पैगोड़ा शैली में बना मंदिर
पराशर ऋषि मंदिर और इस झील के प्रति लोगों की भारी आस्था है। यह मंदिर पैगोड़ा शैली में बना है और इसका सुंदर नजारा देखते ही बनता है। बलवीर ठाकुर बताते हैं कि मंदिर में मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। पराशर मंदिर सिर्फ गर्मियों के मौसम में ही जाया जा सकता है और यही कारण है कि आजकल यहां श्रद्धालुओं की भरमार देखने को मिल रही है। आए हुए श्रद्धालु मनोज सूद, टिकी देवी और किरण कुमारी ने बताया आजकल मंदिर में आने का सही समय होता है। गर्मी से निजात भी मिल जाती है, देवता के दर्शन करके आशीवार्द भी प्राप्त हो जाता है और पवित्र झील को देखकर इसका पानी पीने का सौभाग्य भी मिल जाता है। पराशर ऋषि को मंडी रियासत के राजपरिवार का विशेष देवता माना गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!