Una: रजत पदक विजेता स्टार पैरा एथलीट निषाद का गृह जिला में पहुंचने पर स्वागत

Edited By Vijay, Updated: 13 Sep, 2024 07:05 PM

para athlete nishad welcomed on reaching una

पैरिस पैरालिम्पिक में रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाने वाले स्टार पैरा एथलीट निषाद कुमार का शुक्रवार को गृह जिला ऊना पहुंचने पर स्वागत किया गया।

ऊना (सुरेन्द्र): पैरिस पैरालिम्पिक में रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाने वाले स्टार पैरा एथलीट निषाद कुमार का शुक्रवार को गृह जिला ऊना पहुंचने पर स्वागत किया गया। जिला प्रशासन की ओर से जिला खेल एवं युवा सेवाएं अधिकारी उत्तम डोड ने इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम परिसर में उनका स्वागत किया। निषाद कुमार के साथ उनके पिता रशपाल सिंह, माता पुष्पा देवी, बहन रमा देवी और कोच नदीम अहमद मौजूद थे। 25 वर्षीय निषाद कुमार ऊना जिले की अम्ब तहसील की ग्राम पंचायत अंदौरा के बदाऊं गांव के रहने वाले हैं।

दूसरी बार पैरालिम्पिक में रजत पदक दिलाने की खुशी: निषाद
निषाद ने इस अवसर पर कहा कि उन्हें प्रदेश को लगातार दूसरी बार पैरालिम्पिक में रजत पदक दिलाने की खुशी है। उन्होंने लोगों के साथ और दुआओं के लिए सभी का धन्यवाद किया। निषाद ने कहा कि उन्होंने तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। आगे भी वे पूरी मेहनत के साथ तैयारी जारी रखेंगे। पैरिस पैरालिम्पिक में निषाद कुमार की ऐतिहासिक उपलब्धि उल्लेखनीय है कि निषाद कुमार ने हाल ही में पैरिस में आयोजित पैरालिंपिक खेलों में ऊंची कूद (टी-47) स्पर्धा में रजत पदक जीता है। यह उनकी लगातार दूसरी पैरालिम्पिक स्पर्धा में रजत पदक जीतने की उल्लेखनीय उपलब्धि है। 2021 के टोक्यो पैरालिम्पिक में भी उन्होंने इसी स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया था।

निषाद को 3 करोड़ रुपए देकर सम्मानित करेगी सरकार
प्रदेश सरकार निषाद को सिल्वर मैडल जीतने पर 3 करोड़ रुपए देकर सम्मानित करेगी। मुख्यमंत्री चिंतपूर्णी महोत्सव के दौरान स्वयं निषाद को 3 करोड़ रुपए का चैक भेंट करेंगे। यह बात चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने निषाद के अम्ब पहुंचने पर स्वागत समारोह के दौरान कही। सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि निषाद ने दूसरी बार सिल्वर मैडल जीत कर प्रदेश के साथ-साथ चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र को गौरवान्वित किया है‌।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!