Kangra: स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से भारत अधिक उन्नति करेगा और आत्मनिर्भर होगा : शांता

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Nov, 2025 05:53 PM

palampur indigenous goods india progress

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने कहा कि देश में तैयार वस्तुओं का प्रयोग होगा तो देश में उत्पादन बढ़ेगा।

पालमपुर (भृगु): प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने कहा कि देश में तैयार वस्तुओं का प्रयोग होगा तो देश में उत्पादन बढ़ेगा। देश अधिक उन्नति की ओर जाएगा तथा अपने देश के लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे देश आत्मनिर्भर होगा हम किसी दूसरे देश पर निर्भर नहीं होंगे। यह संभव है जब हम ज्यादा से ज्यादा अपने देश में तैयार वस्तुओं को खरीद कर उनका प्रयोग करें।

शांता कुमार मंगलवार को पालमपुर में आत्मनिर्भर भारत हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। शांता कुमार ने कहा कि आज का विषय भारत की संस्कृति दृष्टि से भाजपा की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारत ने अपने उद्देश्य को खुद को भूमि का टुकड़ा नहीं माना। हमने अपने भारत देश को वह स्थान दिया जो मनुष्य के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण है। भारत आत्मनिर्भरता की नई परिभाषा लिख रहा है।

उन्होंने हर घर स्वदेशी का मंत्र अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पिछले 11 वर्षों से देश की युवा शक्ति को शिक्षा से लेकर रोजगार और खेल से लेकर नवाचार तक नई पहचान दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया है और इस लक्ष्य की प्राप्ति का मार्ग आत्मनिर्भर भारत से होकर गुजरता है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर, दोनों युवा मंडल अध्यक्ष गोपेश शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुभवं बंगारिया व अजय भट्ट, युवा मोर्चा के महामंत्री चमन लाल, उपाध्यक्ष वरुण कपूर सहित सैंकड़ों युवाओं ने भाग लिया।

मेरी इच्छा पालमपुर की जीत के बाद मैं प्रभु चरणों में जाऊं
शांता कुमार ने कहा कि मुझे इस बात का दुख होता है कि पूरे भारत में हम हैं पर हिमाचल और पालमपुर में हम नहीं। उन्होंने कहा की मेरे 91 वर्ष पूरे होने के बाद जब अपने जन्मदिन वाले दिन मैंने अकेले बैठकर सोचा तो मुझे झटका लगा और मेरे मन से यही आवाज आई की प्रभु के पास हार कर नहीं जाना चाहता हूं। इसलिए उन्होंने कार्यकर्त्ताओं से कहा कि इतनी मेहनत करो कि हिमाचल में भी और पालमपुर में भी विजयी हों। शांता कुमार ने कहा की मैंने अपने जीवन में बहुत सी विजय हासिल की है तथा अंत में मैं अब पालमपुर को जीतकर भगवान के पास विजयी होकर जाना चाहता हूं यही मेरी अब इच्छा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!