Kangra: नेपाल के रास्ते भारत आकर पहले कोलकाता गया था चीनी नागरिक, पड़ताल में जुटीं सुरक्षा एजैंसियां

Edited By Kuldeep, Updated: 03 Feb, 2026 08:49 PM

dharamshala chinese citizen security agencies investigation

तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा की नगरी में बिना भारतीय वैद्य वीजा ठहरने के आरोप में हिरासत में लिया गया चीनी नागरिक नेपाल के रास्ते आकर पहले कोलकाता गया था।

धर्मशाला (ब्यूरो): तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा की नगरी में बिना भारतीय वैद्य वीजा ठहरने के आरोप में हिरासत में लिया गया चीनी नागरिक नेपाल के रास्ते आकर पहले कोलकाता गया था। इस बात का खुलासा पुलिस द्वारा चीनी नागरिक से की गई पूछताछ में हुआ है। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार पूछताछ में यह भी पता चला है कि भारत आने से पहले यह चीनी नागरिक मिस्र, आर्मेनिया, तुर्की, इंडोनेशिया, मलेशिया व थाइलैंड आदि देशों का भ्रमण कर चुका है। बिना वीजा करीब साढ़े तीन माह तक मैक्लोडगंज में रह रहे चीनी नागरिक की पड़ताल को सुरक्षा एजैंसियां भी सक्रिय होकर जांच कर रही हैं। गौरतलब है कि सोमवार को धर्मशाला स्थित एसपी कार्यालय में चीनी व्यक्ति लू वेननियन पहुंचा था। चीनी भाषा में बात करने व हिंदी न समझ पाने के बाद इस बारे में मैक्लोडगंज थाना पुलिस को सूचित किया गया था।

इसके बाद प्रारंभिक तौर पर चीनी नागरिक कोई वैध दस्तावेज नहीं बता पाया था जबकि पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्ति से पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति ने अपना पासपोर्ट प्रस्तुत कर अपने बारे में बताया था। इसके बाद यह पता चला था कि वह बिना भारतीय वीजा 130 दिनों से भारत में यहां ठहरा हुआ है। इसके बाद पुलिस द्वारा यह कृत्य विदेशी अधिनियम, 1946 की धारा 14 के अंतर्गत दंडनीय अपराध मानते हुए चीनी नागरिक पर मामला दर्ज किया है। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर सिंह का कहना है कि पुलिस द्वारा चीनी नागरिक को मंगलवार को धर्मशाला कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड में भेजा गया है जबकि आगामी जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!