Edited By Rajneesh Himalian, Updated: 18 Aug, 2022 05:04 PM

भोरंज उपमंडल की भलवाणी पंचायत के गांव ठारा में एक मकान की दीवार ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब 9 बजे मकान पर चीड़ का पेड़ गिर गया।
जाहू (रॉकी): भोरंज उपमंडल की भलवाणी पंचायत के गांव ठारा में एक मकान की दीवार ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब 9 बजे मकान पर चीड़ का पेड़ गिर गया। मकान की दीवार ढहने से साजन पुत्र फूला राम मलबे के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्राम पंचायत प्रधान अमनदीप ने बताया कि साजन बचपन से ही सुदेश कुमारी के घर में काम करता था। हादसे के समय वह रसोईघ्रर में खाना बना रहा था। भोरंज पुलिस थाना के एसएचओ सूरम सिंह ने घटना की पुष्टि की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here