कोरोना संक्रमित की पत्नी भी निकली कोरोना पॉजीटिव

Edited By Kuldeep, Updated: 18 May, 2020 10:24 PM

nurpur yuvak wife corona positive

नूरपुर क्षेत्र में कोरोना का दूसरा मामला सामने आया है। यह मामला भी पुंदर पंचायत के मनेड़ गांव का ही है जिसमें कोरोना से संक्रमित पाए गए युवक की 24 वर्षीय पत्नी कोरोना पॉजीटिव निकली है।

नूरपुर (रूशांत): नूरपुर क्षेत्र में कोरोना का दूसरा मामला सामने आया है। यह मामला भी पुंदर पंचायत के मनेड़ गांव का ही है जिसमें कोरोना से संक्रमित पाए गए युवक की 24 वर्षीय पत्नी कोरोना पॉजीटिव निकली है। गौरतलब है कि रविवार शाम को मैडीकल टीम ने गुरुग्राम से आए कोरोना संक्रमित युवक के प्राइमरी सम्पर्क में आए 21 लोगों के कोरोना टैस्ट किए थे जिनमें उसकी पत्नी भी थी। सोमवार रात को 8 बजे आई रिपोर्ट में युवक की पत्नी भी पॉजीटिव आई है। संक्रमित युवक के प्राइमरी संपर्क में उसके 8 माह का बच्चा भी शामिल है जिसका सोमवार को कोरोना टैस्ट लिया गया है तथा जिसकी रिपोर्ट मंगलवार तक आने की उम्मीद है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!