Bilaspur: गोबिंद सागर झील में क्रूज शेप्ड मोटरबोट के बाद अब शिकारा का भी उठा पाएंगे लुत्फ, सामने आई तस्वीर

Edited By Vijay, Updated: 02 Oct, 2024 03:15 PM

now you can also enjoy shikara in gobind sagar lake picture revealed

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में पर्यटन को नई ऊंचाइयां मिलने जा रही हैं। पहले से ही गोबिंद सागर झील में क्रूज शेप्ड मोटरबोट सेवा शुरू होने से पर्यटकों में खासा उत्साह है और अब इस उत्साह में और इजाफा होने वाला है।

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में पर्यटन को नई ऊंचाइयां मिलने जा रही हैं। पहले से ही गोबिंद सागर झील में क्रूज शेप्ड मोटरबोट सेवा शुरू होने से पर्यटकों में खासा उत्साह है और अब इस उत्साह में और इजाफा होने वाला है। जी हां, अब बिलासपुर में शिकारा भी पहुंचने वाला है। हाल ही में शिकारा की एक तस्वीर सामने आई है, जिसे गोबिंद सागर झील चलाया जाएगा।

यह खबर बिलासपुर के पर्यटन उद्योग के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। शिकारा के आने से पर्यटकों को झील के नजारों का लुत्फ उठाने का एक नया और रोमांचक तरीका मिल जाएगा। वे शिकारा में बैठकर झील के बीचोंबीच जा सकते हैं और आसपास के खूबसूरत दृश्यों का आनंद ले सकते हैं।

गोबिंद सागर झील पहले से ही एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है और शिकारा के आने से यहां पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है। यह कदम न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगा बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा। प्रशासन इस नए पर्यटन आकर्षण को विकसित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। शिकारा के साथ-साथ झील के किनारे पर अन्य पर्यटन सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!