Edited By Vijay, Updated: 27 Jan, 2019 05:07 PM
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लेकर सोलन के नगर परिषद हाल में भाजपा ने कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम को एल.ई.डी. के माध्यम से कार्यकर्ताओं को दिखाना और सुनाना था।
सोलन (चिनमय): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लेकर सोलन के नगर परिषद हाल में भाजपा ने कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम को एल.ई.डी. के माध्यम से कार्यकर्ताओं को दिखाना और सुनाना था।
सांसद वीरेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में सोलन के वार्डों के कार्यकर्ताओं, भाजयुमो के कार्यकर्ताओं, महिला मोर्चा के पदाधिकारियों और करीब 3,000 पन्ना प्रमुखों को आमंत्रित किया गया था।
हैरानी वाली बात यह है कि इस कार्यक्रम मुट्ठी भर कार्यकर्ता ही पहुंचे और सारा हाल खाली नजर आया। कुछ कार्यकर्ता अपने कुत्तों के साथ ही इस कार्यक्रम में पहुंच गए थे तथा ज्यादातर फोन पर ही व्यस्त दिखे।